फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कंबाइन मशीनें पहुंचने पर गेहूं की कटाई में जुटे सीमावर्ती किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कंबाइन मशीनें पहुंचने पर सीमावर्ती किसानों ने अब गेहूं के कटाई का कार्य में तेजी ला दी है। किसानों को डर है कि कहीं मौसम फिर से खराब न हो जाए।
विज्ञापन

सीमा के साथ सटे क्षेत्र में कंबाइन मशीनें पहुंचने पर किसान कृष्ण लाल, चुनी लाल व हंसराज ने कहा कि पंजाब से जम्मू संभाग में कंबाइन मशीन आने के कारण गेहूं की कटाई का कार्य तेजी के साथ शुरू हो चुका है। अब उनकी कोशिश है कि जल्द से जल्द कटाई कर फसल को सुरक्षित घरों तक पहुंचाया जाए। सीमा पर जीरो लाइन के पास तारबंदी के पार स्थित भारतीय किसान जमीन पर भी अपनी फसल को समेट रहे हैं। इन दिनों सीमा पर गोलीबारी बंद है लेकिन सीमांत किसानों को डर है कि कहीं पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू न हो जाए। किसानों ने बताया कि गेहूं के कटाई के कार्य में सीमा सुरक्षा बलों का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार मजदूर कम आने पर वे गेहूं की कटाई नहीं करवा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें