विजयपुर। बरूथिनी एकादशी पर वीरवार को श्रद्धालुओं ने व्रत और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। विजयपुर क्षेत्र के लोगों ने एकादशी का व्रत रखकर मूक बधिर प्राणियों की सेवा की। महिलाओं ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और गरीबों को दान दिया। संवाद