फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की शिकायत के लिए आयोजित होगा वेबिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू की तरफ से निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों की शिकायत दर्ज कराने के लिए विभिन्न वीडियो कांफ्रेंस और वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। विभाग की तरफ से ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इस पर अभिभावक निजी स्कूलों से संबंधित और उनके खिलाफ कोई भी शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंस और वेबिनार के लिए लिंक उसी मेल पर भेजा जाएगा जिस मेल से स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई होगी।
विज्ञापन

पहले वेबीनार का आयोजन 18 जुलाई को होगा। इसमें निजी स्कूल का कोई सदस्य भी मौजूद रहेगा, जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई होगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों की निजी स्कूलों के साथ संबंधित किसी भी समस्या और उन्हें आने वाली परेशानी को खत्म करने के लिए किया जा रहा है। निजी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक निदेशालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें