फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report : जम्मू-कश्मीर में फिर बिगड़ेगा मौसम, आज से तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार

Sun, 09 Feb 2025 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने से ठंड का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार से अगले तीन दिन तक कश्मीर समेत जम्मू में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
डल झील file - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का असर अब भी दिख रहा है। जम्मू संभाग में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने से ठंड का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार से अगले तीन दिन तक कश्मीर समेत जम्मू में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


मौजूदा सीजन में सर्दी काफी असामान्य रही है। रातें सामान्य से अधिक ठंडी और दिन अप्रत्याशित रूप से गर्म रहे। सर्दी के मौसम में बारिश में भी कमी देखी गई है। एक जनवरी से 29 जनवरी तक 87 फीसदी कम बारिश हुई। 

10 और 11 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 12 से 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि 15 और 16 फरवरी को फिर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस बीच शुक्रवार की रात कश्मीर के लगभग सभी क्षेत्रों में पारा शून्य डिग्री से नीचे रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें