फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी

Mon, 22 Jun 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अधिकतम तापमान में गिरावट आई हैं तो न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भी मौसम का उतार चढ़ाव जारी रहेगा और गरज चमक के साथ हलकी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान रविवार के 22.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

लेह में सोमवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग में अगले 24 घंटे में भी गरज चमक के साथ हलकी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें