फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ मेहरबान, घाटी में बारिश

Sat, 06 Jun 2015 12:17 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में मौसम मेहरबान है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अन्य कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश से पारा गिर गया। जिला कठुआ के बनी के उच्च पर्वतीय क्षेत्र मंदीरधार, नुकनाली में हलकी बर्फबारी हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के बदले मिजाज से पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कुछ इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


जम्मू में सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। इससे दिन के पारे में उछाल के साथ सामान्य से पांच डिग्री कम 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री कम 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में 2.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिला कठुआ में सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 15.0 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 11.2 मिलीमीटर बारिश के साथ पारा गिर गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अभी राहत है।
विज्ञापन


यहां 0.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। इस बीच घाटी के अन्य हिस्सों में काजीकुंड में 2.0, कुपवाड़ा में 0.6, कुकरनाग में 8.7, जम्मू संभाग के बनिहाल में 8.8, बटोत में 6.2, भद्रवाह में 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें