फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: माैसम ने ली करवट, शोपियां में ओलावृष्टि, 35% फसल बर्बाद

विज्ञापन
शोपियां में ओलावृष्टि
विज्ञापन
श्रीनगर। मई माह में भीषण गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटने के बाद शनिवार को मौसम ने करवट ली और घाटी के कुछ हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि हुई। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में तेज ओलावृष्टि से बागों और खेतों को भारी नुकसान हुआ है। हीरपोरा, सेडॉ और बुहोरहालन जैसे इलाकों के किसानों ने बताया कि कई पेड़ों से फल पूरी तरह झड़ गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, लगभग 35% फलों की फसल बर्बाद हो गई है। यह घटना क्षेत्र के बागवानी क्षेत्र के लिए एक और बड़ा झटका है, जो हाल के वर्षों में लगातार प्राकृतिक आपदाओं से जूझता आ रहा है। स्थानीय किसान आर्थिक मदद और त्वरित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
तापमान में गिरावट, लेकिन राहत नहीं
शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार के मुकाबले करीब पांच डिग्री कम था। हालांकि, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। दिन में बादल छाए रहने से धूप से राहत जरूर मिली, मगर उमस बनी रही। इससे पहले, शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 7.8 डिग्री अधिक था। गुरुवार को श्रीनगर में 31 मई, 1956 को 35 डिग्री सेल्सियस के दूसरे उच्चतम तापमान के बाद तीसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को धूप नहीं होने से डल किनारे और लाल चौक पर पर्यटकों की रौनक रही।
विज्ञापन

बच्चों पर गर्मी की मार, स्कूल टाइमिंग पर उठे सवाल
हालिया गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूलों की छुट्टी करने या छुट्टी के समय में बदलाव की मांग की है। शनिवार को गर्मी थोड़ी कम रही, लेकिन अन्य दिनों में बच्चों को दोपहर की तपती धूप में स्कूल से घर लौटना भारी पड़ रहा है। श्रीनगर में स्कूल अभी सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चल रहे हैं। शनिवार को दोपहर में गर्मी कुछ कम रही, अन्य दिनों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर की ओर से लागू नए समय के अनुसार श्रीनगर के स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुल रहे हैं। दोपहर में भीषण गर्मी के कारण स्कूल से आने वाले बच्चे परेशान हैं।

बीते दिनों बांदीपोरा में भी हुई थी ओलावृष्टि, फसलों को हुआ था नुकसान
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कई हिस्सों में भी 20 मई के आसपास ओलावृष्टि हुई थी, जिससे ओनागाम, पंजीगाम, जोन और आसपास के कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा था। गुरेज में भी ओलावृष्टि हुई थी, जो आमतौर पर इस क्षेत्र में नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें