फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र के किसानों को भी ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। किसानों की धान की फसल ओलावृष्टि से नष्ट हो गई। इसको लेकर सरकार ने किसानों को 675 रुपये प्रति कनाल के हिसाब से मुआवजा देने को कहा है। ऐसे में कंडी क्षेत्र के किसानों की फसल भी नष्ट हुई थी। उन्हें भी मुआवजा देने की मांग मुखर होने लगी है।
विज्ञापन

कांग्रेस के विजयपुर ब्लॉक प्रधान रघुवीर सिंह वागल ने सरकार से मांग उठाई है कि कंडी क्षेत्र के किसानों को भी मुआवजा दिया जाए। उन्होने कहा कि धान की नष्ट हुई फसल का मुआवजा किसानों को शीघ्र दिया जाए, वहीं कंडी क्षेत्र के किसानों की ओलावृष्टि से मक्की, तोरी, बाजरा, तिल, उरद व मूंग की दाल नष्ट हो गई थी। किसानों को इसका भी मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को भी अवगत कराया है। उन्होंने डीसी सांबा से भी अपील की है कि कंडी क्षेत्र के किसानों का भी ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें