फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः मौसम हुआ सुहावना, 6 जून तक बारिश के आसार

Mon, 01 Jun 2020 03:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मौसम, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मई महीने के आखिरी दिन रविवार और आज यानी कि सोमवार को जम्मू समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बने रहने और तापमान में भारी गिरावट से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छह जून तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बारिश के अलावा आंधी के भी आसार हैं।

विज्ञापन


जम्मू में सुबह से बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। दोपहर में मौसम साफ भी हुआ लेकिन फिर भी तापमान सामान्य से काफी कम रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मुज्जफराबाद में दिन का अधिकतम तापमान 24.0, गिलगित में 25.0 और स्कार्दू में दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छह जून तक मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। बारिश के अलावा हल्की से तेज आंधी भी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें