फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से फिर बढ़ा जलस्तर, सहमे लोग, भागे सुरक्षित ठाैर की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बीते मंगलवार को भारी बारिश के बाद तवी में आई बाढ़ से प्रभावित गुज्जर नगर व गोरखा काॅलोनी के लोग रविवार को फिर नदी का जलस्तर बढ़ने से सहम गए।
विज्ञापन

दोपहर बाद नदी में जलस्तर दस फुट तक पहुंच गया। लोगों ने मलबा हटाने व घरों की सफाई का काम रोका और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। लोगों का कहना है कि बाढ़ के बाद सफाई करना जान जोखिम में डालने के बराबर है। मलबे के साथ घरों में सांप घुस आए हैं। न बिजली है और न पानी। वे लोग डर के साये में जी रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गोरखा नगर में पंजाब, यूपी, बिहार व छत्तीसगढ़ से आए लोगों को आ रही है। सामान खराब हो गया है। खाने के लिए पैसा नहीं बचा है।
गोरखा नगर के पुंछी मोहल्ला के निवासी चेतन सिंह ने बताया कि पहले ही ज्यादा नुकसान हो चुका है। फिर से तवी में पानी बढ़ रहा है। ऐसे में सब काम छोड़कर रिश्तेदारों के पास जा रहे हैं। घरों में सफाई करना मुश्किल हो रहा है। दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। अभी तक जनजीवन सामान्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति सिंह ने बताया कि वह दिहाड़ी लगाते हैं। अब समय सफाई में ही बीत रहा है। प्रशासन की ओर से भी सुविधाएं नाकाफी हैं। छह दिन से घर में मलबा साफ कर रहे हैं। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें