फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक सप्ताह बाद सूर्य देवता ने दिए दर्शन, कोहरे से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप निकलने से जनजीवन पटरी पर लाैटा, बाजारों में राैनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बीते एक सप्ताह से कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित था। इससे सड़क यातायात, रेल सेवाएं और दैनिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) क्षेत्र में दृश्यता कम होने से घुसपैठ की आशंका भी बढ़ गई थी। इससे सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही थीं।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम में बदलाव के साथ धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलते ही दृश्यता में सुधार हुआ और यातायात व्यवस्था भी धीरे-धीरे सामान्य हो गई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक लौट आई। किसान और मजदूर वर्ग भी अपने दैनिक कार्यों में जुटता नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ गया था। शनिवार को एक सप्ताह बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए हैं। इससे ठंड में भी हल्की कमी महसूस की जा रही है। मौसम में बदलाव से जनजीवन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी गणतंत्र दिवस को लेकर काफी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें