फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा-अरनिया में दिनभर बरसे बादल, राजोरी-पुंछ में नदी-नालों में उफान

विज्ञापन
विज्ञापन
-नदी किनारे झुग्गियों में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/अरनिया/राजोरी/पुंछ। सांबा, अरनिया और आरएसपुरा समेत सभी मैदानी इलाकों में दो दिन से बारिश हो रही है। शनिवार को भी दिनभर बादल बरसे। तेज हवाओं से ठंड बढ़ गई है। वहीं, राजोरी की सुखतो नदी में उफान आ गया। किनारे झुग्गियों में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस ने नदी-नालों के करीब न जाने की सलाह दी है।
पीर पंजाल की पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी है। राजोरी शहर और आसपास क्षेत्रों में करीब 18 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली बंद रही। तेज आंधी से राजोरी के पुराने बस अड्डे के पास पेड़ गिर गया। वहीं, मौसम खराब होने के चलते राजोरी प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। उदर, पुंछ में पुलस्तय, सुरन, दोरंगली, बेतार और मेंढरी नदी में बाढ़ आ गई। फतेहपुर मंडी मार्ग पर त्रिच्छल नाले बाढ़ से नाले पर बनाई पुलिया बह गई। एक कार बहते-बहते बची। बाढ़ से नाले के दोनों तरफ करीब तीन घंटे लोग फंसे रहे। लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से नाले में मलबा डाले जाने से ऐसे हालात पैदा हुए हैं। देर शाम पुंछ पुलिस ने लोगों को नदी-नालों व निचले क्षेत्रों की तरफ न जाने की एडवाइजरी जारी की।
विज्ञापन

छह मकान क्षतिग्रस्त, मुआवजे की मांग
पुंछ। बारिश से हवेली तहसील के गांव बांडी चेचियां में सरकारी हाई स्कूल की छत उड़ गई। तहसीलदार मंडी अशफाक हुसैन ने बताया कि 6 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। दो मकानों को अधिक और चार को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मंडी सलूनियां और मंडी लोरन की सड़कों पर मलबा आने से बाधित हैं। मंडी तहसील के गांव उढीपुर निवासी बशीर अहमद डार का मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार और मवेशी खुले में आ गए हैं। परिवार ने प्रशसान से मुआवजा और तत्काल आश्रय देने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों के लिए फायदेमंद
बारिश गेहूं, सरसों, सब्जियों सहित अन्य फसलों के लिए फायदेमंद है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल लगाई गई है। फसल को इस समय सिंचाई की जरूरत थी। बारिश से गेहूं की फसल को अब सिंचाई की जरूरत नहीं है। जमीन में अच्छी नमी होने से बंपर पैदावार के आसार हैं। वहीं, कृषि विभाग की सलाह है कि ज्यादा बारिश होने पर खेतों में पानी जमा न होने दें। वहीं, कृषि अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि बारिश ज्यादा होने पर फसलों में पानी जमा न होने दें। निकासी का उचित स्तर पर प्रबंध करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें