फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजोरी में कई स्थानों पर जलभराव, पुंछ नगर में नाले का पानी घरों और दुकानों में घुसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी/पुंछ। राजोरी-पुंछ शहर और आसपास के क्षेत्रों मे बीते 24 घंटों में रुक-रुककर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच में तेज बारिश ओलावृष्टि हुई है। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हो गया। राजोरी में रविवार शाम 7:30 बजे शुरू हुई बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हुआ है। बाजारों में भी रौनक कम दिखी। लोग आवश्यक कार्यों के अलावा घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दिहाड़ी मजदूरों के काम पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड फिर बढ़ गई है। उधर, पुंछ नगर के कई क्षेत्रों में नालों का पानी सड़कों पर बहते हुए कई घरों व दुकानों में घुस गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। दोपहर बाद तीन बजे बारिश थम गई। शाम करीब सात बजे फिर बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


ईंटों से भरा डंपर पलटा
राजोरी शहर के आईटीआई क्षेत्र में लिंक रोड पर शाम को ईंटों से भरा एक डंपर पलट गया। इससे यातायात ठप हो गया। जानकारी के अनुसार डंपर तेज गति से चलाया जा रहा था। आईटीआई लिंक रोड के पास चालक संतुलन खो बैठा और डंपर सड़क के बीच पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें