फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार जिलों के लिए 6 अक्तूबर को ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अक्तूबर के पहले सप्ताह में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 से 7 अक्तूबर के बीच कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसमें 6 अक्तूबर के लिए जम्मू, उधमपुर, डोडा और कठुआ जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 100 से 200 मिलीमीटर के बीच बारिश हो सकती है।
मौसम में बदलाव से पारे में गिरावट के साथ ठंडक की दस्तक हो सकती है। इस बीच जम्मू समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास रहा। उमस ने भी पीछा नहीं छोड़ा है। जम्मू में वीरवार को सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को धूप में गर्मी का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.9 और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनिहाल में दिन का पारा 27.4, बटोत में 26.0, कटड़ा में 30.9 और भद्रवाह में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 29.0 और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.8 और गुलमर्ग में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें