फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से 17 सितंबर तक कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आया है। जम्मू समेत कई जिलों में दिन में तपिश का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 से 17 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इससे पारे में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में सामान्य तौर पर सितंबर के मध्य तक मानसून रहता है। लेकिन इस बार निरंतर बारिश से मानसून आगे खिसक गया है। कश्मीर में वीरवार को मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 31.4 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.8 और गुलमर्ग में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन में धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 28.0, बटोत में 25.8, कटड़ा में 28.2 और भद्रवाह में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें