फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू और श्रीनगर में एक जैसी तपिश, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू समेत कई इलाकों में रविवार रात को बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। जम्मू में आर्द्रता का प्रतिशत 80-85 प्रतिशत तक जाने से उमस से पसीने छूट रहे हैं। कश्मीर में तेज धूप से सोमवार को श्रीनगर में दिन में जम्मू जैसा पारा रहा। यहां अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, अगले 48 घंटे में (30 जुलाई) जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। रियासी, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ जिला अधिक प्रभावित होंगे। बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन

श्रीनगर में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में रविवार रात को भूस्खलन के कारण बंद हुए हिमकोटि मार्ग को सोमवार सुबह छह बजे खोल दिया गया। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा बाधित रही।
विज्ञापन

कहां-कितना अधिकतम
पारा (डिग्री सेल्सियस में)
जम्मू 34.3
श्रीनगर 34.0
भद्रवाह 32.8
कटड़ा 30.2
बनिहाल 30.0
बटोत 27.1
पहलगाम 27.0
गुलमर्ग 23.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें