फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पारे में उछाल, उमस ने किया बेहाल, कल से भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- भूस्खलन से पांच घंटे बंद रहा हिमकोटी मार्ग, धुंध से कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा बाधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भूस्खलन के बाद शनिवार की रात डेढ़ बजे से रविवार सुबह सात बजे तक श्री माता वैष्णो देवी का हिमकोटी मार्ग पांच घंटे तक बंद रखा गया। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा भी बाधित रही। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आया है। उमस ने लोगों को बेहाल किया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 29 से 31 जुलाई के बीच जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
विज्ञापन

इस अवधि में संभावित क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिर सकते हैं। मौसम में सुधार के साथ जम्मू से कश्मीर तक तपिश बढ़ी है। लगभग जिलों में दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में गर्मी के साथ उमस ने बेहाल किया। यहां आर्द्रता का प्रतिशत 73 रहने से उमस से पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

-
कहां-कितना अधिकतक
पारा (डिग्री सेल्सियस में)
जम्मू 36.8
श्रीनगर 33.5
भद्रवाह 31.0
बनिहाल 30.5,
कटड़ा 33.0
पहलगाम 28.6
बटोत में 28.5
गुलमर्ग 22.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें