फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में शुष्क मौसम से राहत नहीं, पारे में उछाल

विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद का नजारा।  - फोटो : गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद का नजारा।
विज्ञापन
- वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम से पीड़ित हो रहे लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार शुष्क चल रहे मौसम से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। इससे जहां रेस्पिरेटरी वायरल इंफेक्शन हावी है, वहीं पारे में भी उछाल आया है। लोग वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कश्मीर में भी अधिकांश जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से ऊपर चला गया है। प्रदेश में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहेगा। कश्मीर में साफ मौसम के बीच श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 13.2 और न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 10.5 और न्यूनतम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 24.3 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 14.4, बटोत में 14.9, कटड़ा में 21.8 और भद्रवाह में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन







-







कहां-कितना न्यूनतम पारा







लेह माइनस 9.4







गुलमर्ग माइनस 7.5







पहलगाम माइनस 3.0







बनिहाल माइनस 0.3







भद्रवाह 1.0







बटोत 4.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें