फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में मौसम साफ, 10 व 11 को बारिश बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
वीरवार को ​खिली धूप के बीच ​शिकारा से डल की सैर करते सैलानी। 
विज्ञापन
- लेह में कड़ाके की ठंड, दिन और रात का पारा शून्य से नीचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन में साफ मौसम रहने के साथ सुबह और रात में ठंडक कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 के बाद 15-16 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा।
विज्ञापन

कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहा। श्रीनगर में अधिकतम पारा सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 12.3, पहलगाम में 9.2 और गुलमर्ग में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। लेकिन प्रात: और रात में सर्दी कायम है। यहां दिन का पारा 21.2 और न्यूनतम सामान्य से 2.5 गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 11.4, बटोत में 12.6, कटड़ा में 19.2 और भद्रवाह में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कहां-कितना न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 13.0
गुलमर्ग माइनस 10.0
पहलगाम माइनस 6.0
कोकरनाग माइनस 2.3
कुपवाड़ा माइनस 1.5
काजीगुंड माइनस 1.4
बनिहाल माइनस 1.1
भद्रवाह माइनस 1.1
बटोत 1.2
कटड़ा 6.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें