फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पारे में उछाल, 29-30 को बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
​शिकारा में डल झील की सैर करते सैलानी। 
विज्ञापन
- श्रीनगर में दिन का तापमान 13.8 व जम्मू में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में मौसम के लगातार साफ रहने से पारे में उछाल आया है। आगामी दिनों में भी शुष्क मौसम रहेगा। 29 से 30 जनवरी को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। जम्मू कश्मीर में रात में विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम सबसे ठंडे चल रहे हैं। लेह में दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे है।
विज्ञापन

प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 6.7 डिग्री चढ़कर 13.8, पहलगाम में 9.2 और गुलमर्ग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 22.0 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 11.7, बटोत में 16.1, कटड़ा में 22.0 और भद्रवाह में 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 11.8
गुलमर्ग माइनस 8.5
पहलगाम माइनस 7.0
श्रीनगर माइनस 3.3
काजीगुंड माइनस 2.5
कोकरनाग माइनस 1.5
भद्रवाह 0.5
बटोत 4.5
बनिहाल 5.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें