फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मैदान से पहाड़ तक बरस रही आग, लू हो रही घातक

विज्ञापन
विज्ञापन
- कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर, जम्मू में पारा 43.7 डिग्री
विज्ञापन

- जम्मू में दोपहर 12 से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के मैदानों से लेकर कश्मीर घाटी तक आसमान से आग बरस रही है। लू के तेवर घातक हैं। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। जम्मू में अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दो हफ्ते से लगातार दिन का पारा 40 से 45 डिग्री के बीच चल रहा है। कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहरों व नदियों में डुबकियां लगा रहे हैं।
जम्मू में शुक्रवार सुबह से ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक तीखी धूप व लू के थपेड़ों से के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। गर्म हवाएं आग में घी डालने का काम कर रही हैं। यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 27.8, बटोत में 30.9, कटड़ा में 38.9 और भद्रवाह में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत अन्य हिस्सों में सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। यहां दिन का पारा 28.0 और न्यूनतम 13.4, पहलगाम में अधिकतम 24.6 व न्यूनतम तापमान 5.4 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.0 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 से 4 तक लू की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 2 से 4 जून तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है। वहीं, अगले नौ दिन तक कश्मीर में तेज गर्मी से राहत रहेगी। एक व दो जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें