फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. फारूक बताएं कि उनके घर में इस्लाम है या नहीं : सज्जाद लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने मंगलवार को कहा कि इस्लाम घर से शुरू होता है। डॉ. फारूक पहले यह बताएं कि उनके घर में इस्लाम है या नहीं। लोन ने कहा कि उन्हें लगता है कि डॉ. फारूक को सुपारी दी गई है, यहां ध्रुवीकरण का माहौल पैदा करने के लिए।
विज्ञापन




श्रीनगर में एक प्रेसवार्ता के दौरान सज्जाद लोन ने कहा, मैंने कभी शालीनता की हद पार नहीं की। हर रिश्ता मेरे घर में निकाह, शरीयत और सुन्नत के तहत हुआ। हमारे यहां सब इस्लाम के तहत होता है। लोन ने कहा कि नेकां प्रमुख और उपाध्यक्ष की बयानबाजी ने मुझे ऐसी प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दरअसल लोन की प्रतिक्रिया डॉ. फारूक के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था - मैं तीनों से - गुलाम नबी आजाद, सज्जाद लोन या बुखारी से यह कहना चाहता हूं कि उन्हें यह देखना चाहिए जिनके तरफ से वे खड़े हैं उनका मुसलमानों के प्रति क्या रवैया है। वहीं, अपनी पार्टी के श्रीनगर से उम्मीदवार मोहम्मद अशरफ मीर और पीडीपी के वहीद रहमान पर्रा बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि नेकां के आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के वीरवार को नामांकन भरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें