फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हिम्मत कॉलोनी में जलभराव से लोग बेहाल, नहीं है ड्रेनेज व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मूसलाधार बारिश ने तालाब तिल्लों के कैंप रोड स्थित हिम्मत कॉलोनी के लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ा दीं। कॉलोनी में नालियों और ड्रेनेज की सही व्यवस्था न होने से हल्की बारिश भी परेशानी का सबब बन रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सचिन गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में करीब 40 मकान हैं। सभी लोग जलभराव से प्रभावित हैं। बीते सप्ताह आई बाढ़ में भी पानी भर गया था, जिसके बाद नगर निगम की टीम को मौके पर आकर पंप से पानी निकालना पड़ा। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद फिर वही स्थिति बन गई है। कॉलोनी में नाली ही नहीं बनी है। ड्रेनेज की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर निगम को चाहिए कि इसका स्थायी हल निकाले ताकि आगे हमें यह परेशानी न उठानी पड़े। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें