फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में 22 से भारी बारिश के आसार, बादल फटने और भूस्खलन का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जम्मू संभाग के सभी दस जिलों और कश्मीर के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में आपदा से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 22 से 25 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों और कश्मीर के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहेगा।
कश्मीर में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 5.9 डिग्री गिरकर 24.1 और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.2 और गुलमर्ग में 14.7 डिग्री रहा। लंबे समय बाद सुबह छह घंटे कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा चली, लेकिन दोपहर बाद धुंध के कारण बंद करना पड़ा। कटड़ा में दिन का पारा 29.3 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 25.6, बटोत में 26.1 और भद्रवाह में 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबन, जम्मू व कश्मीर में भूस्खलन के आसार
स्कास्ट जम्मू के अनुसार रामबन, जम्मू, कुलगाम, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, गांदरबल, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम सहित श्रीनगर जिले में भारी बारिश होने के साथ भूस्खलन की संभावना है। किसानों को सलाह है कि वे धान, दालों व सब्जियों के खेतों में पानी न रुकने दें। निकासी का प्रबंध कर लें। पानी रुकने से पौधे सड़ सकते हैं। फसल को बीमारी लगने की स्थिति में कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें