फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किश्तवाड़ में बादल फटा, नदी-नाले उफान पर, उधमपुर में पत्थर गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-जम्मू समेत कई हिस्सों में बारिश, कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित, आज भी कुछ जिलों में भारी बरसात के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को तेज बारिश हुई। किश्तवाड़ जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर बादल फटने से नदी-नालों में उफान आ गया। उधमपुर में बसंतगढ़ के अर्थल गांव में पहाड़ से पत्थर गिरने से महिला की मौत हो गई। चिनाब में भी जलस्तर बढ़ गया है। जम्मू समेत अन्य कई हिस्सों में आसमान से पानी बरसा है। इससे पारे में गिरावट आई है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को भी रियासी, रामबन, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार से मौसम में सुधार आएगा। कई दिन से तप रहे कश्मीर में राहत की बारिश हुई है। इससे अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 5 से 8 डिग्री नीचे चला गया है। राजधानी श्रीनगर में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बारिश जारी रही। शाम को मौसम खुला। यहां दिन का पारा सामान्य से 8.0 डिग्री गिरकर 22.7 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 20.5 और गुलमर्ग में सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जम्मू में दोपहर तक बारिश हुई। बाद में मौसम खुल गया। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर 31.4 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 25.5, बटोत में 23.3, कटड़ा में 28.8 और भद्रवाह में 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई थी महिला
उधमपुर के अर्थल गांव में रिफा (40) पत्नी रशीद निवासी लडाना की पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लडाना से मवेशियों को लेकर अर्थल में डेरे पर एक माह से रह रहे थे। बुधवार सुबह आठ बजे रिफा मवेशी चराने गई। बारिश के दौरान वह पहाड़ से गिरे की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

-
कठुआ में धार-उधमपुर सड़क पर पस्सियां गिरीं
कठुआ जिले के बिलावर व महानपुर में भारी बारिश हुई। कई जगह पस्सियां गिरीं। धार-उधमपुर सड़क पर नाले में जलभराव से ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। कई सड़क संपर्क में फिसलन से भी यातायात अवरुद्ध रहा।

कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
जम्मू 25.8
गुलमर्ग 22.2
भद्रवाह 15.2
बटोत 12.4
श्रीनगर 9.7
कोकरनाग 4.2
काजीगुंड 4.0
पहलगाम 3.0
कुपवाड़ा 3.7
कटड़ा 3.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें