फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर में छूट रहे पसीने, जम्मू में उमस बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
छह जुलाई से जम्मू संभाग में भारी बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर में गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही। यहां एक हफ्ते से अधिकतर जिलों में दिन का पारा 32 से 35 डिग्री के बीच होने से पसीने छूट रहे हैं। दिन का तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में भीषण गर्मी से राहत है, लेकिन उमस परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छह से आठ जुलाई तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस अवधि में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन

धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा लगातार प्रभावित हो रही है। श्रीनगर में वीरवार को दिन भर साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 34.0 और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम तापमान 29.0 और गुलमर्ग में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के साथ मौसम लगभग साफ रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 34.5 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.1, बटोत में 27.2, कटड़ा में 30.5 और भद्रवाह में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें