फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू संभाग में रातें ठंडी, दिन में तपिश का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
- दस साल में पहली बार न्यूनतम 10 डिग्री तक पारा मार्च के अंत में हुआ दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जम्मू समेत कई मैदानी इलाकों में रात में अभी ठंडक, जबकि दिन में तपिश है। पिछले दस साल में जम्मू संभाग में जब भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहा, मार्च के शुरू के दिनों में रहा। इस साल मार्च के अंत में शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में पांच मार्च 2022 को न्यूनतम तापमान 10.5, दो मार्च 2021 को 10.0 और छह मार्च 2018 को 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल मार्च के आखिर में यह पारा दर्ज हुआ है, इस समय पारे में अमूमन उछाल रहता है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री तक नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी मौसम लगभग साफ रहने से पारे में उछाल आएगा।
विज्ञापन


श्रीनगर में न्यूनतम पारा 2.1 डिग्री
उधर, कश्मीर घाटी में शनिवार को मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का पारा 19.5 और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम पारा 17.0 और गुलमर्ग में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में शनिवार को अधिकतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में अधिकतम तापमान 22.8, बटोत में 22.7, कटड़ा में 28.0 और भद्रवाह में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



पारे में उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत
प्रदेश में पारे में उतार चढ़ाव से सेहत बिगड़ रही है। दिन में साफ मौसम के कारण अधिकांश लोग कम कपड़े पहन रहे हैं, लेकिन रात के पारे में गिरावट से बाहरी गतिविधियां करने वाले लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इससे वायरल इंफेक्शन फिर से सक्रिय हुई है। गांधीनगर अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रवीण योगराज ने कहा कि मौजूदा तापमान के हिसाब से कपड़े पहनना जरूरी है। अभी ठंडे तरल पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गला खराब होने के साथ बुखार, खांसी, जुकाम आदि की शिकायत होती है। खासतौर पर रात के समय तापमान के मुताबिक परिधान पहनना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें