फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टंगमर्ग के स्कीयर आरिफ ने शीतकालीन ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
एक प्रतियोगिता में भाग लेते आरिफ
विज्ञापन
फरवरी 2026 में इटली के मिलानो कॉर्टिना में होने वाले स्लैलम इवेंट में दिखाएंगे दम
विज्ञापन

अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। भारतीय अल्पाइन स्कीयर आरिफ मोहम्मद खान ने इटली के मिलानो कॉर्टिना में होने वाले स्लैलम इवेंट में 2026 शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। बीजिंग 2022 खेलों में डेब्यू करने के बाद ओलंपिक में उनका दूसरी बार चयन हुआ है। पुरुषों की अल्पाइन दौड़ बोर्मियो में स्टेल्वियो स्की सेंटर में होगी।
विज्ञापन

35 वर्षीय आरिफ ने दिल्ली से फोन पर विशेष बातचीत में बताया कि अक्तूबर, 2024 से वह विदेश दौरे पर रहे। उन्होंने कई इवेंट में भाग लिया। एवरेज रिजल्ट क्वालीफाई करने के लिए पांच इवेंट होने चाहिए और कम से कम पाॅइंट 120 से कम होने चाहिए, उसी के आधार पर रिजल्ट आता है। इसे हासिल करने में 4-5 माह लग गए। इससे पहले 2022 में बीजिंग में ओलंपिक्स में हिस्सा लिया। इसमें उनकी 45वीं रैंकिंग आई। अभी 2026 फरवरी में ओलंपिक्स गेम्स इटली में होंगी, इसकी तैयारी जारी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस खेल में प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार मदद करे। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के छोटे से गांव टंगमर्ग से तालुक रखने वाले आरिफ की यात्रा गुलमर्ग की बर्फ से ढकी ढलानों से शुरू हुई। उनके पिता यासीन खान ने 1976 में गुलमर्ग में पहली स्की शॉप स्थापित की थी। यहीं पर आरिफ ने स्कीइंग सीखी। 12 साल की उम्र में उन्होंने पहली राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता जीती। आरिफ ने कहा, 2005 से अब तक वह 160 के करीब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा ले चुका हूं। इस बार बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें