विजयपुर। क्षेत्र में मंगलवार को धूप खिलने से लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली। कुछ दिन से धुंध और ठंडी हवा के चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। मंगलवार को खिली धूप से क्षेत्र के लोगों ने सर्दी से निजात पाई। लोगों ने बताया कि धुंध के कारण हर वर्ग परेशान था। लोगों को सर्दी से निजात मिली है। खिली धूप के कारण बाजार में भी रौनक देखी गई और लोगों ने लोहड़ी पर्व पर खरीदारी की। संवाद
--------------
धूप खिलते ही सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के चेहरे खिले
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्रों में मंगलवार को दो दिन बाद सूरज देवता ने दर्शन दिए। इससे किसानों के चेहरे पर रौनक लौटने लगी है। क्षेत्र के किसान हैप्पी सिंह जमवाल, बिकी सिंह जमवाल, भगवान चौधरी, तेजिंदर सिंह, बलवंत सिंह, राज कुमार रजा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया था, जिससे क्षेत्र के किसानों को चिंता सता रही थी। अगर फिर से बारिश हुई तो हमारी गेहूं की फसल खराब हो सकती थी। मंगलवार सुबह दिन होते ही सूरज देवता ने दर्शन दिए तो हमारे चेहरे खिल गए। हम सभी किसान भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अभी बारिश न हो। हमारे क्षेत्र में अभी कुछ जगहों पर गेहूं की फसल में पानी जमा है। वहां गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। अगर कुछ दिनों तक बारिश न हो तो हमारे क्षेत्र के किसान गेहूं की फसल को खाद और हरी घास पर दवाओं का छिड़काव शुरू किया जा सकता है। संवाद