फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में बारिश से शीतलहर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। रविवार दिनभर चली तेज हवा के चलते जहां शीत लहर जारी रही। वहीं शाम को हुई बारिश के चलते सर्दी की ओर बढ़ गई। मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश होने की संभावना जताई गई थी। एक ओर जहां शीतलहर में बढ़ोतरी हुई है। वहीं इस बारिश के चलते किसानों को भी काफी हद तक लगाई गेहूं की फसल के लिए बेहतर बताया जा रहा है। इन दिनों नहरों में पानी नहीं होने पर किसान कई दिन से नहर में पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे। बारिश के चलते किसानों को अब पानी की भी अधिक जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान सरदारी लाल ने कहा कि इस समय हुई बारिश विशेषकर गेहूं की फसल के लिए काफी बेहतर है। इससे बेहतर गुणवत्ता से गेहूं की फसल होने की संभावना है। दिनभर चल रही सर्द हवा के चलते रविवार को कस्बे के बाजारों में भी काफी कम लोग खरीदारी करने के लिए दिखे।
विज्ञापन

---------------
पहाड़ों पर गिरी बर्फ से बढ़ी ठंड
अखनूर। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट आने पर ठंड बढ़ गई। क्षेत्र के लोगों को फिर से ठंड का समाना करना पड़ा। रविवार शाम को बारिश होने पर बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का समाना करना पड़ा। बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों से बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लोगों को कई दिक्कतों से गुजरना पड़ा। लोगों का कहना है कि अचानक मौसम में परिवर्तन से ठंड बढ़ गई है। बाजारों में लोगों की आवाजाही भी कम रही। संवाद
---------------
परगवाल एक बार फिर कोहरे की चपेट में
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के लोगों की रविवार की सुबह एक बार फिर घने कोहरे से शुरू हुई। कोहरे से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लोग सर्दी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते दिखे। सर्दी से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ी। वहीं मवेशियों का भी बुरा हाल रहा। लोग सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा लेते दिखे। ज्यादातर लोग छुट्टी का दिन होने के कारण घरों में ही दुबके रहे। दूसरी तरफ कोहरे से वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना उठाना पड़ा। सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन रेंगते दिखे। हालांकि बाद में धीरे-धीरे कोहरा छंट गया, लेकिन कोहरे ने एक बार फिर सर्दी का अहसास दिला दिया। इससे पहले क्षेत्र में कई दिन से धूप खिल रही थी। लोग धूप का खूब आनंद उठा रहे थे। लोगों का कहना था कि क्षेत्र दरिया चिनाब से सटा होने के कारण यहां ज्यादा कोहरा पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें