फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बीच पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सोमवार देर रात ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कश्मीर संभाग में गुलमर्ग, पहलगाम, सोनामर्ग, यूसमर्ग समेत ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की सूचना है। श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है। वहीं, जम्मू संभाग में नत्थाटॉप और पीर पंजाल के कई इलाकों में भी सोमवार देर रात हिमपात शुरू हो गया। जम्मू समेत अन्य निचले इलाकों में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने पांच से आठ जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख प्रशासन ने जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। सोमवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने चेताया है कि सड़क व हवाई यातायात पर मौसम का असर रहेगा। श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे बंद हो गया है जबकि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे, लेह-मनाली हाईवे, मुगल रोड और साधना पास पर बर्फबारी से यातायात पर असर पड़ सकता है। कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की भी आशंका जताई गई है। इस वजह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। निचले क्षेत्रों में जल भराव की समस्या पैदा हो सकती है और तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन

---
लोगों से अपील-फिसलन वाले इलाकों में न जाएं
बर्फबारी वाले क्षेत्रो में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वह फिसलन वाले इलाको में न जाएं। वहीं सोमवार को प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में सुधार आया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 17. 5 और न्यूनतम तापमान 7. 7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री और न्यूनतम 3. 0 डिग्री, पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 3. 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें