फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी दिनों में जम्मू कश्मीर में बढ़ेगी तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की भविष्यवाणी के मुताबिक आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में उछाल आएगा। खासतौर पर जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में तपिश बढ़ेगी। जम्मू में लगातार दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। शुक्रवार भी अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया। दोपहर को सीधी धूप ने पसीने छुड़ाए। गर्मी का बाजार की रौनक पर भी असर दिख रहा है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर 32.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 23.0, बटोत में 24.3, कटड़ा में 29.8 और भद्रवाह में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 22.3, पहलगाम में 18.6 और गुलमर्ग में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.4 और कारगिल में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें