फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जम्मू संभाग में नौ और कश्मीर में 12 डिग्री तक गिरा तापमान

Fri, 28 Aug 2020 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन तक बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। इससे गर्मी से राहत मिली है। कश्मीर संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 12 डिग्री तक नीचे गिर गया है। इससे घाटी में ठंडक का अहसास हो रहा है। जम्मू संभाग में भी तापमान में 7-9 डिग्री गिरावट आई है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पिछले चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 180.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। जम्मू में 119 मिलीमीटर पानी बरसा है।

विज्ञापन


जम्मू में गुरुवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिन भर रुक-रुक बारिश होती रही। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कई सड़कें जलमग्न होने से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी हुई। तीन दिन की बारिश से कई निचले इलाकों में 3-4 फीट तक पानी जमा हो गया है। शहर के लोअर गुम्मट, ज्यूल चौक, तालाब तिल्लो आदि क्षेत्रों में जलभराव रहा। बारिश से बाजारों से खरीदारों की भीड़ भी काफी घट गई है।

कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री गिरकर 25.0 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में सामान्य से 6.8 डिग्री गिरकर 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, बनिहाल में दिन का तापमान 19.6, बटोत में 19.0, भद्रवाह में 20.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कश्मीर में मौसम के बदले मिजाज से तपिश से राहत मिली है। कश्मीर के कई जिलों में भी मूसलाधार बारिश हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री गिरकर 19.0 डिग्री, पहलगाम में 16.7, गुलमर्ग में 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल न्यूनतम तापमान 9.5 और गुलमर्ग 10.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें