फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मानसून के बीच जम्मू-कश्मीर में गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान 34-36 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में जम्मू से अधिक तपिश श्रीनगर में पड़ रही है। जम्मू के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन तपिश और उमस ने परेशान किया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर शनिवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू और आसपास के हिस्सों में पिछले चौबीस घंटे में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लेकिन दिनभर हल्के बादलों के साथ मौसम साफ रहने से तपिश ने राहत नहीं मिल पाई। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 84 होने के कारण उमस ने भी पीछा नहीं छोड़ा। जम्मू में दिन का तापमान 33.7 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में 6.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अन्य जिलों का तापमान
बनिहाल 31.6
बटोत 26.6
भद्रवाह 33.2
श्रीनगर 34.3
काजीकुंड 32.3
कुपवाड़ा 35.4
कोकरनाग 30.9
तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें