फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के कई नए इलाको में पहुंचा संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले बड़ी संख्या में लोग इस संक्रमण से पीड़ित हो रहे हैं। संक्रमण का प्रसार बढ़ने से कई नए इलाके भी कोरोना की जद में आ रहे हैं। पुराने शहर और आसपास के इलाकों से लोग रोजाना संक्रमित हो रहे हैं। जिला जम्मू में शुक्रवार को आए 67 संक्रमण के मामलों में से 26 ऐसे हैं, जो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन

संक्रमण के नए मामले न्यू प्लाट, फत्तू चौगान, मुट्ठी, रूप नगर, कर्ण नगर, कनाल रोड, तालाब तिल्लो, मल्होत्रा मोहल्ला और कनक मंडी आदि से आए हैैं। इसके अलावा सतवारी से एक गर्भवती महिला भी संक्रमित हुई है। वीरवार को भी सतवारी की एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जम्मू जिले में अब तक 1843 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 729 मामले सक्रिय हैं। जम्मू संभाग से अब तक 28 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा जम्मू संभाग के सांबा में 169, राजोरी में 139, कठुआ में 108, पुंछ में 115, रियासी में 145 मामले सक्रिय हैं। रियासी जिले के संक्रमण मामलों में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के 12 से अधिक कर्मचारी भी अब तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें कई पंडित भी शामिल हैं।
कोरोना योद्धा हेड कांस्टेबल को दी श्रद्धांजलि
जम्मू। जिला पुलिस लाइन में शुक्रवार को जम्मू ईस्ट के एसडीपीओ के रीडर हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी गई। सुरनकोट के रहने वाले हेड कांस्टेबल मुश्ताक अहमद की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। इस मौके पर जम्मू के आईजी मुकेश सिंह, एसएसपी श्रीधर पाटिल समेत कई अन्य अफसरों ने मुश्ताक को श्रद्धांजलि दी। बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल महमूद मिर्जा की भी वीरवार को ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। मिर्जा को भी अफसरों श्रद्धांललि दी।
विज्ञापन

संग्रामपुर में युवक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
दोमाना। मढ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 75 के संग्रामपुर में वीरवार को एक युवा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। इसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन न करने से लोगों में रोष भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें