फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : मौसम साफ होने से चढ़ने लगा पारा , अब छूटने लगा पसीना

Thu, 18 Mar 2021 03:27 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
धूप से खुद को बचाती हुई महिला - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन
मौसम साफ रहने के कारण जम्मू-कश्मीर में दिन के तापमान में उछाल आया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू में बुधवार को तेज धूप के बीच तपिश ने पसीने छुड़ाए। कश्मीर में ठंडक कायम है, लेकिन पारे में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में गर्मी का अहसास हुआ। तपिश से राहत पाने के लिए अधिकतर घरों में पंखे व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण चलना शुरू हो गए हैं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री चढ़कर 30.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 21.8, बटोत में 21.2, कटड़ा में 27.6 और भद्रवाह में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य जिलों में भी मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2, लेह में माइनस 2.4, गुलमर्ग में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : बस्तियों से बाहर निकलने लगे रोहिंग्या, सूची में शामिल नाम ढूंढना मुश्किल

जम्मू का तापमान
अधिकतम   30.0
न्यूनतम      14.8
सूर्योदय      06.39
सूर्यास्त       06.42

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें