मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी का अहसास होने लगता है, लेकिन इस बार मौसम रह-रहकर रंग दिखा रहा है। इसकी वजह से बारिश और बर्फबारी का दौर भी जारी है। बिगड़े मौसम से ठंड भी रह-रहकर लौट रही है। इससे दुश्वारियां बरकरार हैं। किसानों की मानें तो वर्तमान में गेहूूं की फसल के लिए पानी की अधिक जरूरत नहीं है।
अगर आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बना रहा, तो खेतीबाड़ी के काम में खलल पड़ सकता है। फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। कृषि विभाग के आरएस पुरा के ईओ डीडी भगत ने कहा कि अधिक बारिश होने पर किसान गेहूं वाले खेतों में पानी खड़ा न होने दें। पानी की निक ासी का प्रबंध बनाए रखें।