फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने उधमपुर में बनाया नया रिकार्ड

विज्ञापन
उधमपुर में बारिश के बाद सड़क पर पेड़ गिरने के बाद उसको पार करतीं छात्रा। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जुलाई में एक दिन में और जुलाई में पूरे महीने हुई बारिश ने उधमपुर में नया रिकार्ड कायम किया है। इससे पहले पुरे जुलाई में 1998 में सबसे अधिक बारिश रिकार्ड की गई थी और 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश जुलाई 2005 में हुई थी।
विज्ञापन

इस बार जुलाई महीने में कई बार बारिश हुई और इस बारिश ने नया रिकार्ड कायम कर दिया है। इसके अलावा मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह तक कई बार तेज बारिश हुई और इस बारिश ने भी एक दिन की बारिश का नया रिकार्ड कायम कर दिया है। एयर फोर्स के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 342 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जुलाई महीने में 24 घंटे की बारिश का यह एक नया रिकार्ड बना है। इससे पहले जुलाई 2005 में एक दिन के अंदर 243.7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। इसके अलावा पूरे जुलाई महीने में भी बारिश का नया रिकार्ड बना है। 1998 में जुलाई महीने 853 एमएम बारिश हुई थी और यह नया रिकार्ड बना था, लेकिन 21 वर्ष के बाश्द जुलाई 2019 में नया रिकार्ड बना है। एक से 31 जुलाई शाम छह बजे तक उधमपुर में 927 एमएम बारिश रिकार्ड की जा चुकी है और इससे जुलाई बारिश का नया रिकार्ड बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें