फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में मिल सकती है गर्मी से राहत, इस हफ्ते बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। झुलसा रही गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही। खासकर जम्मू संभाग में आसमान से आग बरस रही है। हालांकि रविवार को तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई। इसी बीच प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को भी जम्मू संभाग के कठुआ, राजोरी, जम्मू, पुंछ, उधमपुर, रियासी, सांबा में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। दिनभर लू ने लोगाें को परेशान किया। जम्मू में अधिकतम तापमान 41. 6 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में अधिकतम 30.3 और न्यूनतम 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 4 से 7 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ कुछ स्थानों पर तेज़ हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। 8 और 9 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 10 जून से 13 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों को 5 और 6 जून को खेतीबाड़ी का काम बंद रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें