फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निवेश के लिए अच्छा अवसर: सिन्हा

विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात करते देश के कारोबारी समूह के लोग: स्रोत एलजी कार्यालय
विज्ञापन
जम्मू। देश के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारिक दिग्गजों ने रविवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से श्रीनगर में मुलाकात की। एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। यह निवेशकों को निवेश का सबसे अच्छा अवसर प्रदान करती है। जम्मू-कश्मीर ने निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में परिवर्तनकारी सुधार किए हैं और हम जम्मू-कश्मीर को नवाचार का केंद्र बनाने के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में असंख्य अवसर प्रदान कर रहे हैं। इसकी आर्थिक वृद्धि को और अधिक ऊंचाई पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

राजभवन में वाराणसी, कानपुर, कोलकाता, बंगलुरू, प्रयागराज समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार और उद्योग जगत के लोग पहुंचे हैं। इनके साथ बातचीत करते हुए एलजी ने कहा कि प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर ने जो अभूतपूर्व विकास देखा है, वह जम्मू कश्मीर में शांति, समृद्धि लाने और पारदर्शी, जवाबदेह और उत्तरदायी शासन स्थापित करने के हमारे संकल्प का प्रमाण है। प्रदेश अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है और यह निवेशकों को निवेश का सबसे अच्छा अवसर प्रदान करती है। पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद, निवेशक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र और औद्योगिक निवेश जम्मू-कश्मीर में सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। कृषि सुधार भी कृषि आधारित उद्योगों में उद्यमियों के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रहे हैं। निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए परिवर्तनकारी सुधार किए हैं। जल्द ही हम इसके आर्थिक विकास को और अधिक गति प्रदान करेंगे। नागरिक-केंद्रित विकास, सार्वजनिक सेवाओं का प्रभावी और त्वरित वितरण हमारी प्राथमिकता है। अब जनता का वितरण प्रणाली पर अधिक विश्वास है। इस अवसर पर बृजलैक्स समूह के बिमल अग्रवाल, चाय निर्यातक अशोक लोहिया और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें