फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: लेह में खून जमा देने वाली ठंड, न्यूनतम माइनस 15.6 डिग्री सेल्सियस

Sat, 06 Jan 2018 10:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित है। न्यूनतम माइनस 15.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ राज्य में लेह सबसे सर्द रहा। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन


बीती रात विश्वविख्यात पर्यटक स्थल पहलगाम, गुलमर्ग और अन्य ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। चिल्ला कलां के बीच कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। 

कश्मीर में बादल छाने से पारे में गिरावट आई है। सर्द हवाओं से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घाटी के अधिकांश हिस्से शीतल लहर की चपेट में हैं। जम्मू में भी सुबह और शाम को ठंड बरकरार है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरकर 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में तीखी धूप में तपिश का अहसास हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान    न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग   माइनस 9.4
पहलगाम  माइनस 8.4
श्रीनगर    माइनस 1.2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें