फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : कश्मीर के मैदानी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी, अब पांच दिन तक सताएंगी सर्द हवाएं; कई मार्ग बंद

Fri, 13 Dec 2024 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जोजिला पास पर बर्फ जमा होने से श्रीनगर-लेह राजमार्ग को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बांदीपोरा-गुरेज मार्ग, सिंथन टॉप और पुंछ के मुगल रोड से भी वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। प्रदेश में रात के पारे में सुधार हुआ है, लेकिन कड़ाके की ठंड जारी है।
विज्ञापन
सोनमर्ग बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में वीरवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी सफेद चादर बिछने से पर्यटकों के बढ़ने की उम्मीद है। जोजिला पास पर बर्फ जमा होने से श्रीनगर-लेह राजमार्ग को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बांदीपोरा-गुरेज मार्ग, सिंथन टॉप और पुंछ के मुगल रोड से भी वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। प्रदेश में रात के पारे में सुधार हुआ है, लेकिन कड़ाके की ठंड जारी है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आगामी पांच दिन तक सर्द हवाएं जारी रहेंगी। अगले पांच दिन तक कश्मीर सहित अन्य हिस्सों में सर्द हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। घाटी के मैदानी इलाकों में पहली बर्फबारी से लंबे समय से चल रहे सूखे पर विराम लगा है।

इससे रात के पारे में सुधार हुआ है। कश्मीर के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार से शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। शोपियां, पुलवामा और बारामुला के मैदानी इलाकों के साथ अनंतनाग, बडगाम, कुपवाड़ा, गांदरबल और बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में अभी बर्फ गिरने का इंतजार है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, टंगमर्ग, गुरेज और जोजिला दर्रे के पर्यटक रिसॉर्ट्स सहित घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग के साथ लेह में लगातार दिन के साथ रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।

श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 7.0, पहलगाम में सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 1.2 और गुलमर्ग में सामान्य से 6.3 डिग्री गिरकर माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन में ठंड का अहसास बढ़ा है।

यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 19.6 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 11.4, बटोत में 11.6, कटड़ा में 17.8 और भद्रवाह में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थान न्यूनतम तापमान

  • लेह माइनस 9.1
  • गुलमर्ग माइनस 5.2
  • पहलगाम माइनस 4.6
  • कोकरनाग माइनस 1.1
  • श्रीनगर माइनस 0.5
  • कुपवाड़ा 0.5
  • बनिहाल 3.9
  • बटोत 5.3
  • भद्रवाह 2.9
  • कटड़ा 7.4

कितनी पड़ी बर्फ...

  • सोनमर्ग - 10 इंच
  • जोजिला पास - 12 इंच
  • जेड गली - 11 इंच
  • साधना पास - 13 इंच
  • सिंथन टॉप - 13 से 15 इंच
  • मर्गन टॉप - 10 इंच
  • पीर की गली - 10 से 12 इंच
  • टंगमर्ग - 3 से 4 इंच
  • हीरपोरा शोपियां - 4 इंच
  • शोपियां शहर - 2 इंच
  • कुलगाम अहरबल - 3 इंच
  • छिरनबल कुलगाम - 3 से 4 इंच
  • पहलगाम - 2 इंच
  • बालटल पहलगाम - 8 इंच
  • सोपोर शहर - 2 से 3 इंच
  • पट्टन बारामुला - 2 इंच
  • खान साहब बड़गाम - 2 से 3 इंच
  • बांदीपोरा मुख्य - 1 से 2 सेंटीमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें