फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : नए साल पर दो पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम, कश्मीर विश्वविद्यालय में आज की परीक्षाएं स्थगित

Mon, 30 Dec 2024 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इससे 1 से 2 जनवरी के बीच कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के साथ मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 3 से 6 जनवरी के बीच कश्मीर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में जम्मू संभाग के भी कई इलाके प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के शुरू में जम्मू-कश्मीर में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इससे 1 से 2 जनवरी के बीच कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के साथ मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 3 से 6 जनवरी के बीच कश्मीर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में जम्मू संभाग के भी कई इलाके प्रभावित होंगे। 

विज्ञापन


आगामी मौसम बिगड़ने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों के अलावा बिजली ढांचा व अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रभावित होने की आशंका है। इस बीच रविवार को बर्फ हटाने के बाद दूसरे दिन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। इससे रास्ते में फंसे वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क पर फिसलन के चलते चालकों को सतर्कता और सुरक्षित तरीके से वाहनों को धीरे-धीरे चलाने की सलाह दी गई है। 

जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड के साथ सिंथन मार्ग, सोनमर्ग-कारगिल मार्ग, भद्रवाह-चंबा मार्ग को अभी खोला नहीं जा सका है। मौसम में सुधार के बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानों का परिचालन बहाल कर दिया गया है। पर्यटकों और यात्रियों को प्रशासन व यातायात विभाग की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। साथ ही ट्रेन सेवाएं भी आज से बहाल हो गई हैं। हालांकि, इस दिन के लिए विस्ताडोम सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


घाटी में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, गुलमर्ग में दिन-रात का पारा शून्य से नीचे
मौसम में सुधार के बावजूद घाटी में ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई है। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन का पारा भी सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर 4.2, पहलगाम में 5.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 5.3 डिग्री गिरकर माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जम्मू में साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 6.1, बटोत में 7.9, कटड़ा में 18.0 और भद्रवाह में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थान और न्यूनतम तापमान

  • लेह माइनस 11.6
  • पहलगाम माइनस 8.0
  • गुलमर्ग माइनस 8.5
  • भद्रवाह माइनस 5.0
  • बटोत माइनस 2.0
  • कोकरनाग माइनस 1.8
  • कुपवाड़ा माइनस 1.0
  • काजीगुंड माइनस 0.4
  • श्रीनगर माइनस 0.2
  • बनिहाल 0.8
  • कटड़ा 5.0
  • जम्मू 6.1

कश्मीर विश्वविद्यालय की आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित
कश्मीर विश्वविद्यालय की 30 दिसंबर को निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मजिद जमान ने कहा, यह निर्णय कश्मीर के कई हिस्सों, विशेष रूप से उत्तर और दक्षिण क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण लिया गया है। डॉ. मजिद ने कहा, परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित होने का दावा कर रहे फर्जी नोटिफिकेशंस से विद्यार्थी भ्रमित न हों। स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखें अलग से जारी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें