एलजी ने कहा कि रोपवे बनने से पुराने रूट से जाने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं होगी। रोपवे के इस्तेमाल के लिए टिकट कटड़ा में निहारिका में ही लेना होगा।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रोपवे विवाद के बीच कहा है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा के सभी हितधारकों के हितों को ध्यान रखेगा। इस मुद्दे का हल बातचीत से ही निकलेगा और उच्च स्तरीय कमेटी इस दिशा में प्रयासरत है।
विज्ञापन
एलजी ने कहा कि रोपवे बनने से पुराने रूट से जाने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं होगी। रोपवे के इस्तेमाल के लिए टिकट कटड़ा में निहारिका में ही लेना होगा। ऐसे में जो भी रोपवे से जाना चाहेगा, उसे कटड़ा आना ही पड़ेगा। जरूरत पर दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे के अलाइनमेंट पर भी बात की जा सकती है।
उपराज्यपाल ने रविवार को राजभवन में कहा कि रोपवे का निर्माण एनजीटी व सुप्रीमकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में हो रहा है। एनजीटी ने पुराने मार्ग से घोड़े व खच्चरों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए कहा है। बोर्ड उसी को ध्यान में रखकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
एलजी ने बताया कि श्रद्धालुओं व हितधारकों की सुविधा के लिए ही पुराने रूट का चौड़ीकरण हो रहा है। सजावटी स्ट्रीट लाइटें व फसाड लाइटें लगवाई जा रही हैं। बाणगंगा घाट का विकास किया जा रहा है। आगे भी जो भी सुझाव आएंगे, उन पर विचार किया जाएगा।
एलजी ने कहा कि कटरा एक्सप्रेस वे को लेकर कुछ चिंताएं सामने आई हैं। उसे एनएचआई के संज्ञान में लाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात कर सकते है। कटरा से शिवखोड़ी तक नई हेलीपेड सेवा जल्द, फायदा कटड़ावासियों को ही एलजी ने कहा कि एक बड़ा फैसला नए हेलीपैड निर्माण को लेकर किया गया है। टेंडर हो गया है। सीधी हेली सेवा कटरा से शिवखोड़ी के लिए होगी। वहां जाने वाले यात्री भी कटरा में ही रुकेंगे।
विकास भी जरूरी, आजीविका भी
उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि विकास बहुत जरूरी है। इससे आजीविका पर असर नहीं होता, न ही होने दिया जाएगा। माता के दर्शन करने आने वालों में बड़ी संख्या में बुजुर्ग व दिव्यांगजन भी होते हैं। रोपवे से भवन तक जाने में उनकी राह आसान होगी।