फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: कश्मीर में शीतलहर का असर बढ़ा, घाटी में सोमवार की रात सीजन में सबसे ठंडी; कई इलाकों का पारा 0 से नीचे

Wed, 25 Nov 2026 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोमवार को पहलगाम सहित घाटी के कई इलाकों में मौजूदा सर्दियों के सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण और मध्य कश्मीर के लगभग सभी मैदानी व पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु (शून्य डिग्री) से नीचे चला गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप और तेज हो गया है। सोमवार को पहलगाम सहित घाटी के कई इलाकों में मौजूदा सर्दियों के सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। दक्षिण कश्मीर का पर्यटन स्थल पहलगाम घाटी में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान लुढ़ककर माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी पारा सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे गिरकर माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण और मध्य कश्मीर के लगभग सभी मैदानी व पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु (शून्य डिग्री) से नीचे चला गया है। पुलवामा में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 2.6 डिग्री, पांपोर के कोनीबल में माइनस 2.5 डिग्री, बडगाम में माइनस 2.3 डिग्री और काजीगुंड में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कोकरनाग में भी पारा गिरकर माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछली रात 1.5 डिग्री सेल्सियस था।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री और बांदीपोरा में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग तापमान में गिरावट के इस दौर में अपवाद रहा, जहां न्यूनतम तापमान पिछली रात के माइनस 2.0 डिग्री के मुकाबले सुधरकर 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, निचले इलाकों में ठंडी हवा जमने से मैदानी क्षेत्र अधिक ठंडे रहे जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में तुलनात्मक रूप से हल्की राहत रही। उधर, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 7.8 डिग्री, कारगिल में माइनस 6.5 डिग्री और नुब्रा घाटी में माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना है और दिसंबर से पहले मैदानी इलाकों में बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। शुष्क मौसम के कारण आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा सुबह के समय कोहरा व पाला पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें