फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने फिर एक बार बदली करवट, तापमान में गिरावट

Sat, 01 May 2021 04:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

गुलमर्ग में 0.6 और बटोत में 3.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में हल्की सी गिरावट हुई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में शुक्रवार को हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा और प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


गुलमर्ग में 0.6 और बटोत में 3.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में हल्की सी गिरावट हुई है। हालांकि, अभी भी तापमान सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है। जम्मू जिले में वीरवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इन नंबरों पर कॉल कर कोरोना काल में कानूनी सहायता के लिए मुफ्त लें सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अभी भी यहां पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25.5 और पहलगाम में 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज हुआ है। बटोत में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें