फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दूसरी लहर में 18 से 45 साल के युवा हो रहे अधिक संक्रमित

Sat, 01 May 2021 03:27 PM IST
करिश्मा चिब संजीव दुबे, जम्मू

सार

सक्रिय मामलों में 60 फीसदी मरीज इसी आयु वर्ग से, आजीविका या फिर अन्य कारणों से घर से निकलना मजबूरी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर युवाओं को ज्यादा चपेट में ले रही है। 18 से 45 साल के युवाओं को अन्य आयु वर्गों के मुकाबले ज्यादा संक्रमण हो रहा है। वहीं इसी आयु वर्ग के मरीजों की मौतें भी ज्यादा हो रही हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोविड मरीजों के 28359 मामलों में करीब 15 हजार मरीज इसी आयु वर्ग के हैं।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर की तरफ से कोविड पर बनाई गई टास्क फोर्स में शामिल डॉक्टर राजिंद्र थापा का कहना है कि कोविड की पहली लहर में बुजुर्ग ज्यादा संक्रमित हो रहे थे। दूसरी लहर में कोरोना वायरस के कई वेरिएंट आ गए हैं। एक साल में लोग कोरोना से कैसे बचाव करना है कुछ हद तक सीख चुके हैं।

इस वजह से बच्चे और बुजुर्ग घर से जरूरत के अनुसार बाहर निकल रहे हैं। लेकिन 18 से 45 साल की आयु में अभी भी लोग या तो आजीविका या फिर अन्य कई कारणों की वजह से घर से बाहर रहते हैं। इस वजह से दूसरी लहर में इसी आयु वर्ग के लोग ज्यादा चपेट में आ रहे हैं और मृत्यु दर भी इसी आयु वर्ग की ज्यादा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इन नंबरों पर कॉल कर कोरोना काल में कानूनी सहायता के लिए मुफ्त लें सलाह
विज्ञापन


जम्मू संभाग हो या कश्मीर दूसरी लहर में करीब साठ फीसदी मामले इसी आयु वर्ग के हैं। ऐसे में इस आयु वर्ग को इस बार खास एहतियात बरतकर और डबल मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। जम्मू संभाग में यूके वेरिएंट भी लोगों को काफी तेजी से संक्रमित कर रहा है।.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें