फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः मौसम बदला, कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी, आज भी आसार

Fri, 21 Feb 2020 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
jammu snow - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बदले मौसम के बीच वीरवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम के इस मिजाज से तापमान में फिर गिरावट आई है। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से शीत लहर बढ़ी है। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। 

विज्ञापन


श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार तड़के 3 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बाद दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। साधना टाप, गुरेज, जोजीला टाप सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में दिन का तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। जम्मू में हल्की बारिश के साथ दिनभर बादल छाए रहे। 

देर शाम बादलों की गड़गड़ाहट से बारिश हुई। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री गिरकर 21.5 और न्यूनतम सामान्य से 6.6 डिग्री चढ़कर 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

संभाग में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान 4.9, भद्रवाह में 4.4 और कटड़ा में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


स्थान      न्यूनतम तापमान 
कारगिल   माइनस 9.8
लेह        माइनस  6.3
पहलगाम   माइनस 0.4
गुलमर्ग     माइनस  4.0
श्रीनगर      3.6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें