फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीवेजरों की हड़ताल से कई इलाकों में गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लंबित मांगों को लेकर बिलावर में पीएचई अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी है। इससे कुछ इलाकों में पेयजल सप्लाई प्रभावित है, जिससे लोगों कोपरेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दूरदराज इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। उधर, कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर तक संघर्ष जारी रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वहीं, पेयजल सप्लाई ठप होने से लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। बनी-बसोहली-बिलावर पीएचई अस्थायी कर्मचारी यूनियन के प्रधान बीरबल जलमेरिया के साथ कई अन्य कर्मियों ने वीरवार को फिंतर के नेताजी पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गत 60 माह का बकाया वेतन सरकार ने नहीं दिया है। इसके साथ ही 25 साल से सेवाएं दे रहे कर्मियों को स्थायी नहीं किया, जिस कारण वह सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में कमलेश कुमार, अमित खजूरिया, सुभाष सिंह सहित कई अस्थायी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें