फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा बहाल, 20 से फिर बिगड़ेगा मौसम

Sat, 18 Mar 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पिछले तीन दिन से साफ चल रहे मौसम से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में सामान्य से 2-3 डिग्री उछाल आया है। हालांकि रात के तापमान में अभी 3-4 डिग्री गिरावट बनी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 20 मार्च से मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। यह क्रम 24 मार्च तक बना रहेगा। इसमें 22 को कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम के बदले मिजाज का राज्य के तीनों क्षेत्रों पर असर दिखेगा। इस बीच शनिवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल रहा। अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। 

हाईवे पर जम्मू से श्रीनगर एक साथ हजारों वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या ज्यादा बन रही है। उधमपुर, बटोत, रामबन और बनिहाल सेक्टर के बीच कई जगहों पर लगातार हुए भूस्खलन और मौसम की मार से हाईवे को नुकसान पहुंचा है। इसमें कई जगह पहाड़ों से पत्थर गिरने से सड़क बैठ गई। इस सीजन हाईवे पर लगातार भूस्खलन, गिरते पत्थर और खराब मौसम चुनौती बना रहा है।
विज्ञापन


जिससे अभी तक दोनों ओर से हाईवे बहाल नहीं हो पाया है। जम्मू से उधमपुर तक फोरलेन हाईवे चल रहा है। जिससे आगे पुराने दो लेन हाईवे से जाम की समस्या बनी रही है। डीएसपी ट्रैफिक हाईवे दिनेश गुप्ता के अनुसार शनिवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए 3600 से अधिक छोटे बड़े वाहनों को भेजा गया। श्रीनगर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें